शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के निदेशक मंडल ने किये 2 बड़े फैसले

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के निदेशक मंडल ने एक परियोजना के लिए नयी एसपीवी को मंजूरी दे दी है।

कंपनी को उत्तर प्रदेश में एनएच-56 के लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्शन को चार लेन करने के लिए मिले ठेके के लिए नयी एसपीवी की मंजूरी दी गयी है। इसके अलावा कार्यशील पूँजी सुविधा को 4,520 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 6,520 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
आज दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर सोमवार के 219.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 221.85 रुपये पर खुला और 229.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.40 बजे दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में 7.25 रुपये या 3.30% की बढ़त के साथ 226.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख