शेयर मंथन में खोजें

मास्टर डेटा मैनेजमेंट के लिए विप्रो (Wipro) ने इस कंपनी के साथ की साझेदारी, शेयर में मजबूती

मास्टर डेटा मैनेजमेंट के लिए विप्रो ने साझेदारी की है।

कंपनी ने मास्टर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) सॉल्युशन्स देने के लिए  स्टिबो सिस्टम्स के साथ भागीदारी की  है। इस साझेदारी का उद्देश्य भरोसेमंद डेटा नींव का निर्माण कर संयुक्त ग्राहकों को सटीक अंतर्दृष्टि देना है। स्टिबो सिस्टम्स मल्टि-डोमेन मास्टर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) सॉल्युशन्स में वैश्विक अग्रणी कंपनी है। बीएसई में विप्रो के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 479.90 रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह शेयर 484.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 478.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर 4.45 रुपये या 0.93% की मजबूती के साथ 483 रुपये पर चल रहा है। 29 अगस्त 2016 को यह शेयर 476 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 1 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 613 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख