शेयर मंथन में खोजें

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को मिला 244 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 7% उछले

ठेका मिलने की खबर के बाद बीएसई में अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स के शेयर में बढ़त है।

कंपनी को कोलकाता में चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान के लिए अस्पाताल की इमारत के निर्माण के लिए 244.13 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके अलावा केयर ने कंपनी बैंक सुविधाओं की समीक्षा की है। केयर ने दीर्घावधि बैंक सुविधा की रेटिंग्स को केयरए- से केयर ए और दीर्घावधि सुविधा/ अल्पावधि सुविधा की रेटिंग्स को केयर ए-/केयर ए2+ से बदल कर केयर ए-/केयर ए2+ कर दिया है। बीएसई में अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स के शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ 302 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 336.20 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 302 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 20.80 रुपये या 7% की तेजी के साथ 318 रुपये चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख