शेयर मंथन में खोजें

कमजोरी तिमाही नतीजों के बावजूद सिंप्लेक्स इन्फ्रा (Simplex Infra) के शेयर में मजबूती

सिंप्लेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के लाभ में गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 32% घट कर 17 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 25 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 1542 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.48% घट कर 1442 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 170 करोड़ रुपये से 3.52% घट कर 164 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही के दौरान ऑर्डर इनफलो 1145 करोड़ रुपये रहा। बीएसई में सिंप्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर मंगलवार को 328 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 348.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 326.10 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 12.14 बजे कंपनी के शेयर 18.25 रुपये या 5.60% की बढ़त के साथ 344 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख