शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) का घाटा दसगुना बढ़ा, शेयर 5.30% गिरे

पहली तिमाही में टाटा स्टील का घाटा दसगुना बढ़ गया है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 3183.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल में 316.91 करोड़ रुपये रहा था। सालना आधार पर कंपनी आय 28025.43 करोड़ रुपये से घट कर 26406.10 करोड़ रुपये हो गयी है। हालाँकि कंपनी का एबिटा 21% बढ़ा है। बीएसई में टाटा स्टील के शेयर सोमवार को 20.90 रुपये या 5.30% की गिरावट के साथ 373.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 386.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 372 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख