शेयर मंथन में खोजें

ओमैक्स (Omaxe) के तिमाही लाभ में 160.45% की जोरदार बढ़त

ओमैक्स (Omaxe) ने अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 17.45 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 45.45 करो़ड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 309.66 करोड़ रुपये 437.40 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 160.45% और आमदनी में 41.25% की बढ़त हुई है।
बीएसई में ओमैक्स का शेयर 168.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 166.50 रुपये पर खुला और 172.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार का अंत कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 0.30% की हल्की बढ़त के साथ 168.85 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 172.00 रुपये और निचला स्तर 130.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख