एयरलाइन शेयरों में गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2 बजे जेट एयरवेज में 8.56%, स्पाइसजेट में 6.83% और किंगफिशर एयरलाइन्स में 4.9% की कमजोरी है, जबकि सेंसेक्स 1.6% की गिरावट पर था। सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों के अधिकारियों की हड़ताल अभी भी जारी है, जिसकी वजह से हवाई जहाजों में भरे जाने वाले एटीएफ की कमी की आशंका पैदा होने लगी है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.