शेयर मंथन में खोजें

टाइकी इंडस्ट्रीज (Tyche Industries) को मिली अपने संयंत्र के लिए मंजूरी, शेयर में जबरदस्त उछाल

टाइकी इंडस्ट्रीज (Tyche Industries) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी को यूएसएफडीए से अपने सक्रिय दवा सामग्री विनिर्माण संयंत्र के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी का यह संयंत्र आंध्र प्रदेश के काकीनादा में स्थित है। यह मंजूरी मिलने के बाद टाइकी इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार उछाल आयी है।
बीएसई में टाइकी इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 40.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 49.10 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर अपने खुलने के स्तर में बिना बढ़त या गिरावट के 8.15 रुपये या 19.90% की बढ़त के साथ 49.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 7 दिनों की अवधि में उच्च स्तर भी 49.10 रुपये और निचला स्तर 39.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख