शेयर मंथन में खोजें

ओरिकॉन एंटरप्राइजेज (Oricon Enterprises) की सहायक कंपनी ने किया समझौता

ओरिकॉन एंटरप्राइजेज (Oricon Enterprises) ने बीएसई को अपनी सहायक कंपनी ओरिकॉन प्रोपर्टीज द्वारा किये गये समझौते के बारें में जानकारी दी है।

ओरिकॉन प्रोपर्टीज ने इंडियाबुल्स रियल्टी की सहायक कंपनी तपिर रियल्टी डेवेलपर्स के साथ संयुक्त विकास समझौता किया है। ओरिकॉन प्रोपर्टीज ने यह समझौता तपिर रियल्टी डेवेलपर्स की मुंबई के वर्ली में स्थित 7,810 वर्ग मीटर जमीन के निर्माण के लिए किया है।
बीएसई में ओरिकॉन एंटरप्राइजेज भारत का शेयर गुरुवार को 70.40 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 72.50 रुपये पर खुला है, जो कि आज के कारोबार दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी रहा है। मजबूती के साथ खुलने के बाद कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट का दौर रहा है। करीब सवा 12 बजे यह 4.40 रुपये या 6.25% की गिरावट के साथ 66.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख