शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

विशेष बोनस से टीसीएस (TCS) के मुनाफे में 29% कमी

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने जनवरी-मार्च 2015 की तिमाही में अपने कर्मचारियों के लिए एकमुश्त विशेष बोनस के कारण मुनाफे में तीखी गिरावट दर्ज की है।

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का तिमाही मुनाफा 25% बढ़ा

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने साल 2014-15 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2015) में 495.27 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है, जो पिछले साल की समान अवधि से 25% ज्यादा है।

सत्यम घोटाले (Satyam Scam) में रामलिंग राजू (Ramalinga Raju) को 7 साल की सजा

एक विशेष अदालत ने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज (Satyam Computer Services) के घोटाले को लेकर कंपनी के संस्थापक और तत्कालीन चेयरमैन बी. रामलिंग राजू (B. Ramalinga Raju) को 7 साल की सजा सुनायी है।

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) की सहायक कंपनी ने जुटायी रकम

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) की सहायक कंपनी सस्टेनेबल एग्रो कमर्शियल फाइनेंस (SAFL) ने इक्विटी और ऋण के जरिये कुल 112 करोड़ रुपये की रकम जुटायी है।

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को 430 करोड़ रु. के ठेके

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया (Ahluwalia Contracts India) ने जानकारी दी है कि इसने हाल में कुल 429.61 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख