शेयर मंथन में खोजें

News

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर चढ़े

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार में 261.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 3.03 बजे 1.02% की बढ़त के साथ 257.00 रुपये पर था।

महँगाई दर में गिरावट बरकरार

महँगाई दर में गिरावट बरकरार है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 7 फरवरी 2009 को खत्म हफ्ते में घट कर यह 3.92% रह गयी है। 31 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में यह 4.39% रह थी। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4.98% थी।  गौरतलब है कि अगस्त 2008 में 12.91% के उच्चतम स्तर पर जाने के बाद इसमें गिरावट  का सिलसिला शुरू हो गया था।  

टीआरएफ को 99.7 करोड़ रुपये का ठेका मिला

टीआरएफ को 99.75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन ने रायलासीमा थर्मल पावर परियोजना के लिए कोल हैंडलिंग प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनी को यह ठेका दिया है। इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर दिख रहा है।

इनसाइडर ट्रेडिंग: सौदा सेकेंडों में, ब्यौरा मिनटों में, जाँच सालों में

राजीव रंजन झा

कल लोकसभा में प्रणव मुखर्जी ने बताया कि पिछले 3 सालों में सेबी को कुल 19 कंपनियों के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग की शिकायतें मिली हैं। यह बयान केवल एक सामान्य आँकड़ा बन कर रह जाता, अगर इन 19 कंपनियों की सूची में रिलायंस पेट्रोलियम का नाम नहीं होता। इस मामले में सेबी की ओर से तैयार की गयी टिप्पणी में कहा गया कि 6 नवंबर 2007 को रिलायंस पेट्रोलियम (आरपीएल) के शेयर में तीखी गिरावट आयी और यह पिछले दिन के 267.55 रुपये से 22.35 रुपये पर आ गया। इसके बाद 23 नवंबर को कंपनी ने जानकारी दी कि 6 से 23 नवंबर के बीच इसकी प्रमोटर कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 18 करोड़ शेयर (4.01% हिस्सेदारी के बराबर) बेचे। इससे पहले 1 से 6 नवंबर के बीच इस शेयर में खरीद-बिक्री करने वाले सबसे बड़े ग्राहकों ने वायदा बाजार में काफी बड़ी मात्रा में बिकवाली सौदे किये थे। ये सौदे 7.97 करोड़ शेयरों के थे, जो इस शेयर में कुल खुले सौदों के 93.63% के बराबर थे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख