शेयर मंथन में खोजें

News

आईडीबीआई बैंक के लाभ में 26.6% की वृद्धि

आईडीबीआई बैंक के लाभ में 26.6% की वृद्धि हुई है। बैंक का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 222.63 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 175.84 करोड़ रुपये रहा था। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में बैंक को 3513.33 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में बैंक की आय 2450.67 करोड़ रुपये रही थी।

एमआरएफ को घाटा, शेयर लुढ़के

चेन्नई स्थित मद्रास रबर फैक्ट्री (एमआरएफ) को अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 38.30 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी को 51.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.40 बजे एमआरएफ का शेयर भाव 6.5% की कमजोरी के साथ 1634.25 रुपये पर है।

सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 30.45% बढ़ा

सिंडिकेट बैंक के मुनाफे में 30.45% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 356.38 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 273.19 करोड़ रुपये था। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में बैंक को 2758.52 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में बैंक की आय 2265.63 करोड़ रुपये रही थी।

टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी का रुख है। आज दिन के कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर भाव 139.75 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.31 बजे 2.5% की उछाल के साथ 135.80 रुपये पर था। इस समय सेंसेक्स में 1.16% और बीएसई ऑटो सूचकांक में 1.6% की गिरावट थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख