शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, मांइडट्री, नेस्ले, एआरएसएस इन्फ्रा, पीसी ज्वैलर, गृह फाइनेंस, बीईएमएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचपीसीएल
आज बुधवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें टीसीएस, मांइडट्री, नेस्ले, एआरएसएस इन्फ्रा, पीसी ज्वैलर, गृह फाइनेंस, बीईएमएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचपीसीएल शामिल हैं।
एंजेल ब्रोकिंग ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) यानी टीसीएस (TCS) के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद इसके लिए एकम्युलेट रेटिंग जारी रखते हुए इसका लक्ष्य भाव 2,854 रुपये बताया है।