चौथी तिमाही में इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा 3.9% बढ़कर हुआ 3,597 करोड़ रुपये
आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के परिणाम आ गये हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के लाभ और आमदनी दोनों में बढ़त हुई है।