शेयर मंथन में खोजें

एलएंडटी (L&T) : एफसीएल (FCL) की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) ने फैमिली क्रे़डिट लि (Family Credit Ltd) कंपनी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। 
एलएंडटी की सब्सीडियरी कंपनी एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) ने फ्रांस की कंपनी सोसाइटी जनरल कंज्यूमर फाइनेंस (Societe Generale Consumer Finance) के साथ एक करार  किया था।
जिसके तहत कंपनी ने फैमिली क्रेडिट कंपनी की सौ प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। कंपनी के अधिग्रहण की यह प्रक्रिया पिछले साल अक्टूबर में शुरू की गयी थी। यह अधिग्रहण 120 करोड़ रुपये में किया गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 1,631.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालांकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 2:18 बजे 1.14% की बढ़त के साथ यह 1,624.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख