शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) : बुटीबोरी परियोजना के दूसरे चरण की कमिशनिंग शुरू

रिलायंस पॉवर लिमिटेड (Reliance Power Ltd) के बुटीबोरी थर्मल पॉवर (Butibori Thermal Power) संयंत्र से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र में कंपनी की 600 मेगावॉट बुटीबोरी थर्मल पॉवर परियोजना की दूसरी उत्पादन इकाई से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। इस संयंत्र से उत्पादित की गयी बिजली महाराष्ट्र के औद्योगिक कामों में इस्तेमाल की जायेगी। 
अगस्त 2012 में संयंत्र की पहली 300 मेगावॉट इकाई की कमिशनिंग की जा चुकी है।
रिलायंस पॉवर ने बुटीबोरी संयत्र में 3600 करोड़ रुपये का कुल निवेश किया गया है। जो कि वर्तमान में महाराष्ट्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.84% की बढ़त के साथ यह 95.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013)
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख