शेयर मंथन में खोजें

रेल बजट : यात्री किराये में बढ़ोतरी नहीं, आरक्षण शुल्क बढ़ा

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल (Pawan Kumar Bansal) ने आज संसद में कारोबारी साल 2013-14 का रेल बजट पेश किया।

रेलमंत्री ने आम आदमी को राहत देते हुए फिलहाल यात्री किरायों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने का ऐलान किया। लेकिन तत्काल, आरक्षण शुल्क में इजाफा होगा। उन्होंने अगले चार वर्षों में रेलवे द्वारा बाजार से 95,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की। रेल मंत्री ने 67 नयी एक्सप्रेस ट्रेन और 26 पैसेंजर ट्रेन चलाये जाने की घोषणा की। दिसंबर 2013 तक आईआरसीटीसी की नयी ई-टिकट योजना लागू की जायेगी।

• 2014 से 10 साल का कॉर्पोरेट सेफ्टी प्लान लागू करने की योजना।

• 8 महिला रेलवे पुलिस यूनिट का गठन होगा।

• 9 नये रेल नीर बॉटलिंग प्लांट का निर्माण होगा।

• 60 और स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाया जायेगा।

• एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 नया लग्जरी कोच “अनुभूर्ति” जोड़ा जायेगा।

• इंटरनेट रेलवे बुकिंग का समय सुबह 12:30 से रात 11:30 बजे तक।

• मोबाइल फोन के जरिये टिकट बुक करने की सुविधा, रेलवे केटरिंग का थर्ड पार्टी ऑडिट होगा।

• रेलवे में 47 हजार लोगों की भर्ती की जायेगी।

• 12वीं योजना में पीपीपी योजना के तहत 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।

• रेलवे केटरिंग में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगेगी। 

• राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में पाँच फैलोशिप देने का ऐलान।

• सिकंदराबाद में भारतीय रेलवे वित्त संस्थान की स्थापना होगी।

• कर्मचारी क्वार्टर की निर्माण निधि में 50% की बढ़ोतरी।

• डीजल में बढ़ोतरी से माल भाड़ा में 5% का इजाफा करने का प्रस्ताव। 

• मुंबई लोकल में एसी कोच लगाया जायेगा।

• हर ट्रेन के लिए शुरू होगी एसएमएस सुविधा।

• तत्काल बुकिंग और सुपरफास्ट सरचार्ज महंगा।

• आरक्षण शुल्क महंगा, टिकट रद्द कराना भी महंगा। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!