शेयर मंथन में खोजें

100-200 रुपये के नोट को लेकर RBI का फरमान, कैश निकालने पर दिखेगा असर

कई बार एटीएम से पैसे निकालने पर छोटे नोट न मिलने पर काफी परेशानी होती है। लेकिन, अब अगर आपको भी ऐसी दिक्कत होती है तो इससे राहत मिलने वाली है। हम देखते हैं कि एटीएम से कैश निकालने पर 500 रुपये के नोट ही ज्यादातर निकलते हैं और 100 या 200 रुपये के नोट जल्दी नहीं मिलते हैं।

व्यापार युद्ध के कारण बढ़ेगी महँगाई, लेकिन विश्वबैंक ने बताया- ऐसे हो जायेगी भरपाई

इस साल की शुरुआत ही व्यापार के मोर्चे पर तनाव के साथ हुई। साल के पहले महीने अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अगुवाई में नयी सरकार के गठन के बाद व्यापार तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे दुनिया भर में महँगाई बढ़ने का डर सता रहा है। हालाँकि विश्वबैंक की एक ताजा रिपोर्ट इस मामले में चिंताएँ कुछ कम कर रही है। विश्वबैंक का कहना है कि महँगाई का यह खतरा जिंसों (कमोडिटी) की कम कीमतों से नरम पड़ सकता है।

1 मई से बदल जायेंगे बैंक, रेलवे समेत ये नियम; जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

हर महीने की पहली तारीख को कुछ नियमों में बदलाव होते हैं। इसी तरह 1 मई 2025 से भी कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर हमारी जिंदगी पर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, एटीएम से पैसों की निकासी से लेकर ट्रेन टिकट तक के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में इन नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक खास योजना शुरू की है। सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का उपचार किया जायेगा।

म्यूचुअल फंड निवेश : ओवरनाइट और लिक्विड फंड के लिए भुगतान समय में सेबी ने किया बदलाव

भारतीय बाजार नियामक सेबी ने ओवरनाइट और लिक्विड म्यूचुअल फंड स्कीम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है। अब ये तय किया गया है कि इन फंड्स में से पैसे निकालने पर कौन-सी नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) लागू होगी। नया नियम 1 जून 2025 से लागू होगा। सेबी का ये कदम निवेशकों के पैसों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख