शेयर मंथन में खोजें

एयर इंडिया की पहल, अब फ्लाइट में मिलेगी Wi-Fi सेवा, ऐसे कर पायेंगे इस्तेमाल

इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल और इसकी अहमियत को देखते हुए एयर इंडिया ने एक नई शुरुआत की है। भारतीय विमानन कंपनी ने अपनी कुछ उड़ानों में इंटरनेट की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। यानी अब विमान यात्री उड़ान के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

दिसंबर में 7.3% बढ़ा जीएसटी संग्रह, सरकार के खजाने में आये 1.77 लाख करोड़ रुपये

सरकार के खजाने में दिसंबर महीने में जीएसटी के रूप में 1.77 लाख करोड़ रुपये आये हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 7.3% ज्यादा है। हालाँकि, पिछले महीने की तुलना में जीएसटी संग्रह में 3% की कमी आई है। नवंबर में जीएसटी संग्रह 1.82 लाख करोड़ रुपये रहा था।

निवेशकों को बरगलाने वालों के लिए भारी गुजरा साल, हजारों के ऊपर लगा प्रतिबंध

पिछले कुछ वर्षों में शेयर बाजार में नये निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी के साथ उसका गलत लाभ उठाने वाले भी तेजी से बढ़े हैं। हालाँकि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 2024 में पूरे साल हजारों वेबसाइटों और सोशल मीडिया मंचों पर प्रभाव रखने वाले कई लोगों (फाइनेंशियल इनफ्लुएंसर्स) के ऊपर कार्रवाई की।

इन करदाताओं को मिली राहत, ITR दाखिल करने की तारीख बढ़ी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वर्ष 2024-25 के लिए विलंबित या संशोधित आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी, 2025 कर दी है। पहले यह तारीख 31 दिसंबर, 2024 तक थी। ऐसे में, जो लोग अपना आईटीआर दाखिल करने से चूक गये थे, अब उन्हें इसके लिए दो सप्ताह का समय मिल गया है।

शेयर बाजार में बढ़ रही लोगों की दिलचस्पी, नवंबर में जुड़े 42 लाख नये निवेशक

इस साल भारतीय शेयर बाजार नये शिखर छूने में कामयाब रहे। बाजारों की इस तेजी ने नये निवेशकों को शेयरों में निवेश के लिए आकर्षित किया है। और इसका असर भी नजर आ रहा है। हाल ही पेश नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आँकड़ों के साथ ही एसबीआई की एक रिपोर्ट भी पुष्टि करती है कि बाजार की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख