शेयर मंथन में खोजें

मासिक निप्टान से लेकर गाड़ियाँ खरीदने तक, नये साल के पहले दिन से बदल जायेंगे ये नियम

साल 2024 के खत्म होने में बस दो दिन और, उसके 2025 की शुरुआत होगी। इस नये साल में कई नियमों में भी बदलाव होगा, जिन्हें जानना जरूरी है। 

बैंकों का एनपीए 13 साल के निचले स्तर पर आया, एनबीएफसी के भी हालात सुधरे : आरबीआई की रिपोर्ट

एक दौर था जब बैंक उनके बढ़ते एनपीए की वजह से खबरों में होते थे। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। अब बैंक घटते एनपीए की वजह से सुर्खियाें में हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय बैंकों के हालात पर जारी एक रिपोर्ट में बैंकों के घटते एनपीए पर प्रकाश डाला गया है।  

जब अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर अपनी कुर्सी को भी खतरे में डालने से नहीं हिचके मनमोहन सिंह 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही देश-दुनिया के तमाम नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मनमोहन सिंह को भारत में आर्थिक सुधारों का श्रेय दिया जाता है। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल से पहले मनमोहन सिंह पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे।

2024 में आवास बिक्री 4% गिरी, शीर्ष 7 शहरों में बिक्री मूल्य 16% बढ़ा – एनारॉक रिपोर्ट

भारत में 2024 में घर खरीदने वालों की मजबूत माँग और संपत्ति की बढ़ती कीमतों के साथ आम और राज्य चुनावों ने आवासीय विकास की गति को प्रभावित किया है। संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल देश के शीर्ष 7 शहरों में आवास बिक्री में 4% की गिरावट आयी है। अर्थात 2024 में 4,59,650 इकाइयों की बिक्री हुई है, जबकि 2023 में यह संख्या 4,76,530 इकाइयों की थी।

पैन कार्ड से लेकर इनकम टैक्स तक, 2024 में हुए कई बड़े बदलाव

साल 2024 खत्म होने में कुछ ही दिन शेष हैं। यह साल देश में कई बदलावों के लिए जाना जायेगा। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसे नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा। आइये जानें आपके जीवन को प्रभावित करने वाले इन बदलावों के बारे में।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख