शेयर मंथन में खोजें

देश के 21.9% लोग गरीबी रेखा (Poverty Line) के नीचे

साल 2011-12 में देश में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या साल 2004-05 के मुकाबले 15.3% अंक घट कर 21.9% रह गयी।
योजना आयोग (Planning Commission of India) ने तेंदुलकर फार्मूले का इस्तेमाल करते हुए यह गणना की है। केंद्रीय आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री गिरिजा व्यास ने कल लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। आयोग के अनुमान के अनुसार साल 2004-05 में देश की जनसंख्या का 37.2% हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे था।     
उन्होंने आगे बताया कि साल 2011-12 में ग्रामीण क्षेत्रों में 25.7% लोग इस रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे थे, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आँकड़ा 13.7% था। साल 2004-05 की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में 41.8% और शहरी क्षेत्रों में 25.7% लोग इस रेखा के नीचे थे। इस तरह इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी अनुपात (rural poverty ratio) में 16.1% अंक और शहरी क्षेत्रों में 12% अंक की कमी आयी है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख