शेयर मंथन में खोजें

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में सुधार की जरूरत : फिक्की (FICCI)

उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) ने फरवरी महीने में आईआईपी आँकड़ों में गिरावट पर चिंता व्यक्त की है।

फिक्की के महानिदेशक डॉ अरबिंद प्रसाद (Dr Arbind Prasad) के मुताबिक फरवरी 2014 में मैन्युफैक्चरिंग की विकास दर -3.7% की रही है, जो कि अक्टूबर 2011 के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर है। मैन्युफैक्चरिंग में ऐसी तेज गिरावट विकास दर निचले स्तर तक पहुँचने की बातों को गलत ठहराती हैं। उपभोक्ता माँग और निवेश की स्थितियाँ कमजोर बनी हुई हैं, जिससे आगे मैन्युफैक्चरिंग में भी कमजोरी का अनुमान है। 

उत्पादन वृद्धि में पुनर्सुधार (रिवाइवल) के लिए बाजार नियामक क्षेत्र में कुछ सशक्त सुधार किये जाने की आवश्यकता है, जो कि सरकार के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख