शेयर मंथन में खोजें

बजट (Budget) 2014-15 : क्या हुआ सस्ता, क्या महँगा

मोदी (Modi) सरकार के पहले आम बजट में आज कई अहम फैसलों का ऐलान किया गया।

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) ने कई चीजों के दाम में इजाफे का ऐलान किया तो वहीं कुछ चीजों में रियायत भी बरती गयी। सिगरेट, पान मसाला सहित सभी तरह के तंबाकू पदार्थ महँगे हो जायेंगे। कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बाबंद जूस, रेडिमेड कपड़े, श्रृंगार संबंधी साजो-सामान, स्टील से बने सामानों के साथ-साथ कोयला भी महँगा हो गया है। 

वहीं, 19 इंच से कम के एलईडी और एलसीडी टीवी, साबुन, तेल, वायु, सौर ऊर्जा उपकरण, कंप्यूटर, कंप्यूटर उपकरण, लैपटॉपस जूते और मोबाइल फोन सस्ता कर दिया है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख