शेयर मंथन में खोजें

खुदरा महँगाई दर (CPI) ने फिर दिया झटका

जून महीने में खाने-पीने की चीजों की कीमतें तेजी से बढ़ने के चलते खुदरा महँगाई दर (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स या सीपीआई) में बढ़ोतरी हुई है।

खास कर सब्जियों, फलों और दालों के दाम बढ़ने का असर खुदरा महँगाई दर पर दिखा है। इसके चलते यह जून के 7.5% से बढ़ कर 7.96% पर पहुँच गयी है। दरअसल खाद्य महँगाई पिछले महीने के 8.0% से बढ़ कर जुलाई में 9.4% हो गयी। सब्जियों के दाम एकदम तेजी से उछले और इनकी कीमतें बढ़ने की दर जून के 9.1% की तुलना में 16.9% हो गयी। फलों की कीमतों में 22.5% का इजाफा हुआ, जबकि दालें 5.9% महँगी हुईं। खुदरा महँगाई दर में खाद्य महँगाई का भारांक करीब 50% है। 

हालाँकि अगर फल-सब्जियों को हटा कर देखें तो सीपीआई कोर महँगाई दर पिछले महीने के 7.5% से घट कर जुलाई में 7.3% पर आ गयी। हालाँकि इसमें बेस इफेक्ट यानी पिछली बार के ऊँचे आँकड़ों का प्रभाव शामिल है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख