शेयर मंथन में खोजें

कोयला ब्लॉक आवंटन अवैध : उच्चतम न्यायालय (SC)

कोयला ब्लॉक आवंटन मामले पर उच्चतम न्यायालय (SC) ने आज अहम फैसला सुनाया है।

उच्चतन न्यायालय ने 1993 के बाद के सभी कोयला ब्लॉक आवंटन को अवैध घोषित किया है। हालाँकि न्यायालय इन कोयला ब्लॉक आवंटन को रद्द करने या न करने पर अगला फैसला 1 सितंबर को करेगा। उच्चतम न्यायालय के मुताबिक कोयला आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गयी और उचित दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।

हालाँकि न्यायालय ने अल्ट्रा मेगा पावर परियोजनाओं यानी यूएमपीपी के लिए कोयला ब्लॉक को इससे अलग रखा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख