शेयर मंथन में खोजें

व्यावहारिक और प्रगतिशील है रेल बजट : फिक्की

उद्योग संगठन फिक्की यानि फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आज पेश हुये रेल बजट का स्वागत किया है।

फिक्की के महासचिव डॉक्टर ए दीदार सिंह ने रेल बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट व्यवहारिकता के करीब है साथ ही इसमें भविष्य को लेकर रणनीति देखने को मिल रही है। उनके मुताबिक अगर बजट में प्रस्तावित सभी कदम सही तरीके से उठाये गये तो आने वाले समय में रेलवे भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकती है।

फिक्की के मुताबिक 2015-16 के लिये निर्धारित 88.5% के संचालन अनुपात से रेलवे को अपनी कई जरूरतों को पूरा करने के लिये बाहरी स्रोत की आवश्यकता नहीं होगी। महासचिव के मुताबिक यात्रियों की सुविधा पर ध्यान देते हुए पिछले 9 सालों में सबसे अच्छा संचालन अनुपात का लक्ष्य रखना काफी सराहनीय है। उद्योग संगठन ने अगले 5 साल के लिये 8.5 लाख करोड़ रुपये की निवेश योजना का भी स्वागत किया है।  (शेयर मंथन 26 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख