शेयर मंथन में खोजें

शेयरों में ईपीएफओ का निवेश प्रदर्शन पर निर्भर करेगा : बंडारू दतात्रेय

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने कोष से शेयरों में और रकम का निवेश करेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि शेयरों में किये गये निवेश का प्रदर्शन कैसा रहता है। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दतात्रेय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दतात्रेय ने कहा कि इस साल के अंत तक हम शेयरों में करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। अगले साल के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। यह शेयरों में किये गये निवेश के प्रदर्शन और नतीजे पर निर्भर करेगा। श्रम मंत्रालय ने तय किया है कि शेयरों में 5,000 करोड़ रुपये के पहला चरण का निवेश एसबीआई म्यूचुअल फंड के दो इंडेक्स फंडों के जरिये किया जायेगा। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख