शेयर मंथन में खोजें

सीबीआई डायरेक्टर को छुट्टी पर भेजने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में राहुल गांधी

सीबीआई के अधिकारियों में आपस में चल रहे आऱोप-प्रत्यारोप को लेकर केंद्र सरकार ने आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेजकर नागेश्वर राव को सीबीआई चीफ का चार्ज दे दिया।

सरकार ने कहा कि जब तक इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ जॉच पूरी नहीं जाती है तब तक छु्ट्टी पर रहेंगे। सरकार के निर्णय के खिलाफ सीबीआई चीफ आलोक वर्मा सुप्रीम कोर्ट चले गये। सुप्रीम कोर्ट ने सीवीसी को दो हफ्ते के अंदर दोनों अधिकारियों के खिलाफ चल रही जॉच को पूरी करने के लिए कहा।
उधर, आलोक वर्मा को जबदस्ती छुट्टी पर भेजने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ सीबीआई दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही थी। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बता दें, सरकार के इस निर्णय के खिलाफ विपक्ष के तमाम नेता एक साथ नजर आये। कांग्रेस देश के सभी राज्यों में सीबीआई के दफ्तरों पर प्रदर्शन कर रही है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख