शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी से 6 माह तक सुस्त पड़ गयी थी अर्थव्यवस्था की रफ्तारः वित्त मंत्री

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक की 100वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के माल एवं सेवाकर (GST) की आलोचना पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सुधार हुआ है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जायेगा।

इसका देश की आर्थिक वृद्धि पर केवल दो तिमाही के लिए ही असर हुआ।
उन्होंने कहा कि आपको हमेशा ही ऐसे आलोचक और निंदा करने वाले मिल जायेंगे जो कहेंगे कि इससे (जीएसटी) भारत की आर्थिक वृद्धि धीमी पड़ गई।
वित्त मंत्री ने कहा कि दो तिमाहियों में प्रभावित होने के बाद आर्थिक वृद्धि की दर बढ़कर 7%, उसके बाद 7.7% और आखिरी तिमाही में 8.2% तक पहुंच गयी।
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा था कि नोटबंदी और जीएसटी इन दो कदमों से भारत की आर्थिक वृद्धि दर को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, अपनी बात कहते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजन का नाम नहीं लिया। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख