शेयर मंथन में खोजें

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने भारत में लॉन्च की दो नयी बाइक

दमदार बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने भारत में इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 नाम से दो बाइक लॉन्च की हैं।

इनमें इंटरसेप्टर 650 बाइक की कीमत 2.50 लाख रुपये और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की कीमत 2.65 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गयी है। कंपनी ने इन दोनों बाईकों को दमदार डिजाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ तैयार किया है। दोनों बाइकों की उच्चतम रफ्तार 163 किमी प्रति घंटा है, जो रॉयल एनफील्ड की अब तक की किसी भी बाइक की सबसे तेज रफ्तार है।
रॉयल एनफील्ड ने दोनों बाइकों में 648 सीसी वाला ऑयल-कूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन दिया है, जो 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 5,250 आरपीएम पर 52 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच भी है। इनमें 13.7 लीटर के ईंधन टैंक वाली इंटरसेप्टर 650 को लंबी दूरी के लिहाज से बनाया गया है। वहीं कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में 12.5 लीटर का ईंधन टैंक है। दोनों बाइकों के अगले पहिये में 320 मिमी और पिछले पहिये में 240 मिमी का डिस्क ब्रेक है। कंपनी ने इंटरसेप्टर में 804 मिमी और कॉन्टिनेंटल में 789 मिमी की सीट दी है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख