शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु के तट से टकराया तूफान गाजा, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

तूफान ‘गाजा' (Gaja Cyclone) शुक्रवार को सुबह तमिलनाडु तट से टकरा गया है।

तूफान के आने के बाद से ही तमिलनाडु के तटवर्ती जिलों में तेज हवाएं और बारिश हो रही है। तमिलनाडु का नागपट्टिनम जिला इससे ज्यादा प्रभावित हुआ है। भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन पर इसका गहरा असर पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि इसकी रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा है। राज्य सरकार द्वारा 30,000 से ज्यादा बचाव कर्मियों को तैयार रखा गया है।
इसके अलावा हेलीकॉप्टर, डोर्नियर एयरक्राफ्ट और एक पी8आई विमान भी बचाव और दुर्घटना से निकालने के लिए तैयार है। तमिलनाडु के नागपट्टिनम में बारिश हो रही है। नागपट्टिनम और अन्य जिले में निचले इलाके में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य बल की टीमों को तैनात किया गया है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख