शेयर मंथन में खोजें

भारत-यूएई के कारोबार में डॉलर से निर्भरता खत्म, आयात-निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आपस में मुद्रा अदला-बदली की व्यवस्था समेत दो समझौतों पर सहमति जताई है।

इस व्यवस्था के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार में वैश्विक करेंसी डॉलर या किसी दूसरी करेंसी पर निर्भरता समाप्त हो गयी है। अब भारतीय रुपया और यूएई के दिरहम के बीच सीधा विनिमय हो पायेगा। इससे भारत में निवेश सहित आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
अंग्रेजी अखबार गल्फ न्यूज में 14 फरवरी 2018 को छपी खबर के मुताबिक यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने कहा था कि मुद्रा की अदला-बदली प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसी महीने प्रधानमंत्री ने यूएई की यात्रा की थी, लेकिन उस समय यह डील पूरी नहीं हो पायी थी।
फिलहाल एक यूएई दिरहम 19.23 भारतीय रुपए के बराबर है। डॉलर की अपेक्षा रुपये के भाव लगातार घटने की वजह से पेट्रोलियम सहित अन्य आयात लगातार महँगे होते जा रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक एक डॉलर 70 रुपये के पार पहुँच चुका है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख