शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर को रेल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और देश से इसकी रेल जुड़ाव हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ब्रॉड-गेज से मणिपुर और मिजोरम को जल्दी ही जोड़ा जायेगा। रेल मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर को रेल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2016)

1600 किलोमीटर रेलवे लाइन का होगा विद्युतीकरण: सुरेश प्रभु

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बजट पेश करते हुए कहा है  इस साल 1600 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण और अगले साल 2000 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा।

LIC करेगा रेलवे में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कुछ अनुकूल शर्तों पर 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की सहमति जतायी है।

9 करोड़ मानव दिवस का रोजगार सृजित करेगा रेलवे

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए कहा कि रेलवे  2017-18 के बीच 9 करोड़ मानव दिवस का रोजगार मुहैया कराया जायेगा।

1.8 लाख करोड़ के राजस्व पर रेलवे का फोकस : प्रभु

रेल बजट पेश करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने  कहा कि रेलवे साल 2016-17 में 1.8 लाख करोड़ के राजस्व  पर फोकस कर रहा है। यह पिछले साल से 10% अधिक है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले साल के बजट से 8720 करोड़ रुपये बचाए हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख