शेयर मंथन में खोजें

एशियाई शेयर बाजारों में कहीं हरियाली, कहीं लाली

गुरुवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में कहीं हरियाली छायी, तो कहीं लाली छायी।

भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 28 अंकों की मजबूती के साथ 9,043 पर रहा। निफ्टी 13 अंकों की बढ़त के साथ 2,789 पर बंद हुआ। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के मद्देनजर आज सुबह भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। महँगाई दर में कमी की खबर भी शेयर बाजार को उत्साहित न कर सकी। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 7 फरवरी 2009 को खत्म हफ्ते में घट कर यह 3.92% रह गयी है। 31 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में यह 4.39% रह थी। आज बीएसई सेंसेक्स 0.30% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर चढ़े

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार में 261.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 3.03 बजे 1.02% की बढ़त के साथ 257.00 रुपये पर था।

महँगाई दर में गिरावट बरकरार

महँगाई दर में गिरावट बरकरार है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 7 फरवरी 2009 को खत्म हफ्ते में घट कर यह 3.92% रह गयी है। 31 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में यह 4.39% रह थी। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4.98% थी।  गौरतलब है कि अगस्त 2008 में 12.91% के उच्चतम स्तर पर जाने के बाद इसमें गिरावट  का सिलसिला शुरू हो गया था।  

टीआरएफ को 99.7 करोड़ रुपये का ठेका मिला

टीआरएफ को 99.75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन ने रायलासीमा थर्मल पावर परियोजना के लिए कोल हैंडलिंग प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनी को यह ठेका दिया है। इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर दिख रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!