सेंसेक्स 107 अंक नीचे
11.28: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह से सेंसेक्स मात्र 87 अंकों के एक सीमित दायरे में दिख रहा है। इस समय सेंसेक्स 107 अंकों की कमजोरी के साथ 9,511 पर है। डीएलएफ में 4.8%, रिलायंस इन्फ्रा में करीब 2% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.5% की बढ़त है। रैनबैक्सी में 2.8%, इन्फोसिस में 2.4% और मारुति सुजुकी में 2.14% की कमजोरी है।
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सिस्को के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत टीसीएस, सिस्को की डाटा सेंटर नेटवर्किंग और सिक्योरिटी सॉल्युशन के लिए नई तकनीक बनाएगी। सिस्को की डाटा सेंटर की 3.0 तकनीक के परिचालन और ऊर्जा दक्षता को और बेहतर बनाने में टीसीएस सहयोग देगी। आईटी सेवा के लिए बड़े और छोटे कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों कंपनियां नई नेटवर्किंग तकनीक की खोज करेगी।