शेयर मंथन में खोजें

एयरलाइन्स शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन्स शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11.49 बजे किंगफिशर एयरलाइन्स में 3.24%, स्पाइसजेट में 2.9% और जेट एयरवेज में 1.6% की बढ़त है। इस समय बीएसई सेंसेक्स में 1.56% की कमजोरी दिख रही है। कम किराये वाले एयरलाइनों सहित विभिन्न घरेलू एयरलाइन्स ने अपने मूल किराये में बढ़ोतरी की है।

कायम है सेंसेक्स की गिरावट

11.40: बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस समय भी यह गिरावट कायम है। सेंसेक्स 144 अंकों के नुकसान के साथ 9,503 पर है। मारुति सुजुकी में 1.5% और एनटीपीसी में 1.1% की बढ़त है। रिलायंस इन्फ्रा में 3.5% और टाटा स्टील में 3.3% की कमजोरी है। डीएलएफ में 2.9%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.2% और एचडीएफसी बैंक में 2.18% की गिरावट है।

गिरवी शेयर : कितनी चिंता, कितना जोखिम

राजीव रंजन झा

गिरवी शेयरों पर चली बहस में एक दिलचस्प टिप्पणी टाटा संस के निदेशक इशात हुसैन ने की है। उनका कहना है कि शेयरों को गिरवी रखना उतना ही पुराना है, जितने पुराने पहाड़ हैं! टाटा समूह पैसे जुटाने के लिए शेयरों को गिरवी रखता रहा है और इसका कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह आगे भी ऐसा करेगा। समूह की कई कंपनियों अपने गिरवी रखे शेयरों का ब्यौरा सामने रखा है।

अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट, एशिया में भी लाली

अमेरिकी वित्त सचिव टिम गिथनर की ओर से पेश की गयी वित्तीय संस्थाओं को राहत देने वाली योजना की अस्पष्टता के प्रति अमेरिकी शेयर बाजारों ने निराशा प्रकट की। फलस्वरूप मंगलवार को डॉव जोंस में 382 अंकों की कमजोरी आयी और यह एक बार फिर 8,000 के नीचे चला गया। नैस्डैक में 4.2% और एसएंडपी में 4.9% की गिरावट आयी। आज बुधवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में भी लाली दिख रही है।

जनवरी में जीएसएम मोबाइल के 93 लाख नये ग्राहक बने

भारत में जीएसएम मोबाइल फोन के ग्राहकों की संख्या में जनवरी 2009 में 93 लाख यानी 3.6% का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2008 में 85 लाख नये जीएसएम ग्राहक बने थे, जिसकी तुलना में जनवरी की संख्या काफी अच्छी रही है। इसके साथ देश में अब जीएसएम मोबाइल ग्राहकों की संख्या 25.82 करोड़ से बढ़कर 26.75 करोड़ हो गयी है। भारत के जीएसएम मोबाइल बाजार में जनवरी 2009 के अंत में भारती एयरटेल की 33.04%, वोडाफोन एस्सार की 23.68%, बीएसएनएल की 15.95%, आइडिया सेलुलर की 14.96%, एयरसेल की 6.27% रिलायंस टेलीकॉम की 3.87%, एमटीएनएल 1.5% और बीपीएल की 0.75% की हिस्सेदारी रही।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख