शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल ने शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दी

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज कंपनी के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 83.18 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 33 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है। कंपनी द्वारा बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी खुले बाजार से अपने पेड-अप इक्विटी कैपिटल में से 25% तक की खरीद करेगी।

डीएलएफ के शेयरों में गिरावट जारी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रियल्टी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ के शेयर भाव में गिरावट जारी है। दिन के कारोबार में एक समय 135.65 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.33 बजे 9.5% की कमजोरी के साथ 138.60 रुपये पर है। गौरतलब है कि कल के कारोबार में डीएलएफ 13.5% की गिरावट के साथ 153.20 रुपये पर बंद हुआ था। डीएलएफ की  गैर रणनीतिक संपत्तियों की बिक्री कर 2000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 

स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर में 11% की गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी गिरावट दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 56 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.15 बजे 11.4% की कमजोरी के साथ 71.45 रुपये पर है।

जनवरी में एसीसी का सीमेंट उत्पादन बढ़ा

देश में मंदी की छाया के अनुमानों को धता बताते हुए दिग्गज सीमेंट कंपनी एसीसी ने जनवरी 2009 में 18.7 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है। पिछले साल के जनवरी महीने में कंपनी ने 16.7 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया था। इस अवधि में एसीसी द्वारा किये गये सीमेंट डिस्पैच की मात्रा भी बढ़ी है।

सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गँवायी

11.26: सेंसेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गँवा दी है और लाल निशान में चला गया है। इस समय यह 16 अंक नीचे 9,051 पर है। इससे पहले मजबूत एशियाई संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और सेंसेक्स ऊपर की ओर 9,225 तक चला गया था। इस समय बीएसई एफएमसीजी सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में हैं। कल के कारोबार में 10% से अधिक की गिरावट सहने वाले रियल्टी सूचकांक में 5% की गिरावट है।  डीएलएफ में करीब 10% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख