शेयर मंथन में खोजें

स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर में 45% की उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी उछाल दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 46 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.22 बजे 45.3% की बढ़त के साथ 38.30 रुपये पर है। खबर है कि स्पाइस समूह हैदराबाद-स्थित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में 51% हिस्सेदारी हासिल करने की इच्छुक है। हालाँकि सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक मंडल की ओर से ऐसे संकेत हैं कि कम से कम छः-सात कंपनियाँ इसे खरीदने में रुचि ले रही हैं।

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ 36% घटा

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लाभ में 36.2% की गिरावट आयी है। इसका कंसोलिडेटेड लाभ (कर और माइनॉरिटी इंट्रेस्ट के बाद) अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 40.84 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 64.07 करोड़ रुपये था। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में जीएमआर इन्फ्रा को 967.13 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 562.24 करोड़ रुपये रही थी।

2100-3500 के बीचो-बीच

राजीव रंजन झा

अहमदाबाद के एक मित्र से बात हो रही थी। बाजार की कमजोरी का जिक्र करते-करते उसने कुछ दिलचस्प लक्ष्य बताये – सेंसेक्स 5150, रिलायंस 580, ओएनजीसी 450, भारतीय स्टेट बैंक 670... कल किसी टीवी कार्यक्रम में एक तकनीकी विश्लेषक को कहते सुना कि अगर बाजार यहाँ से और कमजोर हो गया तो इस बार मामला 7,700 पर नहीं रुकेगा, बाजार उससे काफी नीचे जायेगा। कितना नीचे? क्या उतना नीचे, जितना बाजार की चर्चाओं में बताया जा रहा है? एक विश्लेषक को कल ही कहते सुना कि बाजार के मूल्यांकन में यहाँ से और 25% कमी की गुंजाइश है। यहाँ से 25% नीचे का मतलब है सेंसेक्स लगभग 7000 पर या उसके कुछ और नीचे, और निफ्टी की बात करें तो 2100 के आसपास।

खराब आँकड़ों से घबराये अमेरिकी शेयर बाजार

खराब खबरों से घबरा जाने वाले अमेरिकी शेयर बाजारों ने गुरुवार को एक बार फिर कुछ खराब आँकड़ों के सामने हथियार डाल दिये और एक दिन पहले 201 अंकों की बढ़त दर्ज करने वाले डॉव जोंस में 226 अंकों की गिरावट आ गयी। आज शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में लाली दिख रही है। हालाँकि रिपब्लिकन सदस्यों के विरोध के बीच नयी अमेरिकी सरकार की 819 अरब डॉलर की राहत योजना को बुधवार देर शाम को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी मिल गयी, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

आईडीएफसी का लाभ 13% घटा

इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी (आईडीएफसी) के लाभ में 13% की गिरावट आयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 172.67 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 198.66 करोड़ रुपये था। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 794.46 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 691.91 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!