शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एफसीसीबी वापस खरीदे

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सौ जीरो कूपन फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड छूट (डिस्काउंट) पर वापस खरीदे हैं। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि इन एफसीसीबी में से प्रत्येक का मूल्य एक लाख अमेरिकी डॉलर है, यानी इसके लिए लगभग 48.77 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं और इस वापसी खरीद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पहले ही अनुमति हासिल कर ली गयी है। 

बैंक ऑफ इंडिया का लाभ 70% बढ़ा

बैंक ऑफ इंडिया के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 70.38% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 511.89 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बढ़ कर 872.17 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ऑफ इंडिया की आमदनी साल 2007 की इसी तिमाही के 3705.21 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 5393.74 करोड़ रुपये हो गयी है। 

महँगाई दर में हल्की बढ़त

महँगाई दर में गिरावट का सिलसिला थम गया है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 10 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में बढ़ कर 5.6% हो गयी है। 3 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में महँगाई दर 5.24% दर्ज की गयी थी। 

मेतास इन्फ्रा ने लगातार ग्यारहवें दिन छुआ लोअर सर्किट

मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार ग्यारह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दिये गये करीब 480 करोड़ रुपये के ठेकों को रद्द कर दिया है।

एयरलाइन शेयरों में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज सुबह 11.20 बजे जेट एयरवेज में 2.23%, स्पाइसजेट में 3.19% और किंगफिशर एयरलाइन्स में 2.43% की कमजोरी है, जबकि सेंसेक्स 0.6% की बढ़त पर था। आज विभिन्न समाचार माध्यमों में ऐसी खबरें हैं कि केंद्र सरकार एटीएफ को डिक्लेयर्ड गुड्स की सूची में डालने से मना कर सकती है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख