शेयर मंथन में खोजें

जेट और किंगफिशर के शेयरों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स के शेयरों में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.05 बजे जेट एयरवेज में 3.3% और किंगफिशर एयरलाइंस में 2.6% की कमजोरी है। किंगफिशर एयरलाइन्स के चेयरमैन विजय माल्या ने कहा है कि जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स के बीच प्रस्तावित गठबंधन अगले छः महीने में पूरी तरह से काम करने लगेगा।

तिमाही नतीजों के संकेत

राजीव रंजन झा

अभी तीसरी तिमाही के नतीजों का पहला हफ्ता ही गुजरा है। इसलिए इन नतीजों पर कोई अंतिम टिप्पणी नहीं की जा सकती। लेकिन शुरुआती संकेतों से एक अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि वास्तव में ये नतीजे बाजार की सोच के कितने पास या उससे कितने दूर हैं।
मोटे तौर पर हमें बीते हफ्ते आईटी क्षेत्र और बैंकिंग क्षेत्र के कुछ नतीजे देखने को मिले। इनमें इन्फोसिस ने बाजार को चौंकाया, तो टीसीएस के नतीजों ने बाजार एक हद तक मायूस ही किया। लेकिन जैसा कि मैंने शुक्रवार को अपनी टिप्पणी में लिखा था, टीसीएस के नतीजों को भी एकदम से कमजोर नहीं कहा जा सकता। भले ही इन्फोसिस के नतीजों वाली चमक टीसीएस के नतीजों में न दिखी हो, लेकिन अंदरुनी मजबूती दिखाने वाली तमाम बातें इनमें जरूर रही हैं।

डॉव जोंस में बढ़त, एशियाई बाजारों में हरियाली

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मिली-जुली खबरों के प्रभाव में काफी उतार-चढ़ाव रहा और आखिरकार डॉव जोंस में 69 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी। सोमवार की सुबह एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।

सत्यम ने नयी ऑडिट समिति बनायी, सीईओ की खोज जारी

Satyam Computerसत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड ने आज अपनी बैठक में नयी ऑडिट समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति का अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य टी एन मनोहरन को बनाया गया है। मनोहरन आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके अलावा इस ऑडिट समिति में बोर्ड के एक अन्य सदस्य सी. अच्युतन और एस बी मैनाक को शामिल किया गया है। सी. अच्युतन सिक्योरिटीज एंड अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी) के पूर्व चेयरमैन हैं।

रामलिंग राजू 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में

Ramalinga Rajuसत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू को अदालत ने 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि रामलिंग राजू से केवल दिन में ही पूछताछ की जाये। रामलिंग राजू को चंचलगुडा केंद्रीय जेल से आंध्र प्रदेश सीबी-सीआईडी की हिरासत में भेजा जायेगा, जहां पर सीबी-सीआईडी उनसे पूछताछ करेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख