भारतीय बाजारों में आशावाद घटा है
अरुण केजरीवाल, निदेशक, क्रिस
कल वैश्विक शेयर बाजारों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। आज भी एशियाई बाजारों में मिले-जुले हालात हैं। ऐसे में भारतीय बाजारों में आशावाद की कमी दिख रही है। आज भारतीय बाजारों में कारोबार की मात्रा कम रहने के आसार हैं। जब कारोबार की मात्रा कम हो जाती है, तो आमतौर पर बाजार में नरमी दिखने लगती है।