शेयर मंथन में खोजें

2008 के सबक याद रखना जरूरी

अजय बग्गा, चेयरमैन, एफपीएसबीआई

साल 2009 आने के समय हालात ऐसे हैं कि कोई भी साल 2008 को याद नहीं रखना चाहता। यह स्थिति पिछले दिसंबर से ठीक विपरीत है, जब निवेशक बड़ी आशा और आत्मविश्वास के साथ साल 2008 का स्वागत कर रहे थे। इसके पीछे यह सोच थी कि भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था, अमेरिकी अर्थव्यवस्था से एक हद तक अलग (डिकपल्ड) हो गये हैं। लेकिन अमेरिकी बाजारों में सबप्राइम ऋणों के कारण उत्पन्न कर्ज के संकट से शुरु होने वाली इस समस्या ने गंभीर रूप ले लिया। इसने बेयर स्टर्न्स, लेहमन ब्रदर्स, वाशिंगटन म्युचुअल और मेरिल लिंच जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। ऐसा क्यों हो गया?

नये साल की दूसरी छमाही विकास के अनुकूल रहेगी

नीलेश शाह, डिप्टी एमडी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी

वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए साल 2009 संक्रमण का साल होगा। देश के लिए साल के पहले 6 महीने बुनियादी बातों के बजाय घटनाओं से संचालित होंगे। इस दौरान जारी किये जाने वाले आर्थिक आँकड़े वैश्विक स्तर पर कमजोरी और उसकी वजह से माँग में आयी कमी के गवाह बनेंगे। कारोबार में कमी, मार्जिन पर दबाव और सरकारी घाटे की वजह से कॉरपोरेट क्षेत्र के मुनाफे पर असर पड़ेगा। वैश्विक वित्तीय संकट की वजह से पूँजी का प्रवाह सीमित हो जायेगा। इस बात पर ध्यान केंद्रित रहेगा कि राहत योजनाओं और मौद्रिक नीतियों से किस तरह विकास दर को रफ्तार को कायम रखा जाये।

मार्च से मजबूती आनी शुरू हो सकती है

पी के अग्रवाल, प्रेसिडेंट (रिसर्च), बोनांजा पोर्टफोलिओ

साल 2008 काफी असाधारण रहा है। ऐतिहासिक वित्तीय संकट ने समूचे विश्व पर असर डाला है। इस संकट ने साल 2008 की शुरुआत में बनी उन आशाओं को चकनाचूर कर दिया कि साल अमेरिकी सबप्राइम संकट के असर से भारत बचा रहेगा। जैसे-जैसे संकट गहराता गया और इसकी परतें खुलती गयीं, वैसे-वैसे यह असलियत सामने आती गयी कि ऐसी वैश्विक घटनाओं से भारत अछूता नहीं रह सकता।

महंगाई दर में और कमी

महंगाई दर में और कमी आयी है। 20 दिसंबर को खत्म सप्ताह में महंगाई दर गिरकर 6.38% रह गयी है। गौरतलब है कि  इससे पिछले सप्ताह में महंगाई दर 6.61% थी।

डॉव जोंस ने बढ़त के साथ किया 2008 को विदा

साल 2008 के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजारों ने मजबूती दिखाते हुए हरे निशान के साथ एक ऐसे साल को विदाई दी, जिसे कोई भी निवेशक याद नहीं रखना चाहेगा। बुधवार को डॉव जोंस में 108 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!