शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजारों में गिरावट कायम

1.15: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है। इस समय सेंसेक्स 210 अंक गिर कर 9,718 पर है। निफ्टी में यह 61 अंकों की कमजोरी है और यह 2,978 पर है। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 2% से अधिक कमजोरी है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है। बीएसई बैंकिंग, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांकों में 3.5% से अधिक की कमजोरी दिख रही है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 10.47%, सत्यम कंप्यूटर्स में 8.6%, टाटा मोटर्स में 5.6% और आईसीआईसीआई बैंक में 5.3% की गिरावट है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, डीएलएफ और लार्सन एंड टुब्रो में 4% से अधिक की कमजोरी है। 

डॉव जोंस में गिरावट जारी, एशिया लाल

खराब आँकड़ों के आने का सिलसिला जारी रहने की वजह से चिंतित अमेरिकी शेयर बाजारों ने सप्ताह के पहले दिन सोमवार को निराशा प्रकट की और डॉव जोंस में 59 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों में लाल निशान दिख रहा है।

सेंसेक्स फिर दस हजार के नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 172 अंकों की गिरावट के साथ 9,928 पर रहा। निफ्टी 38 अंकों की कमजोरी के साथ  3,039 पर बंद हुआ। सोमवार को एशियाई बाजारों में छायी लाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। दिनभर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में गिरावट बढ़ गयी और बीएसई सेंसेक्स एक फिर दस हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया।  

सप्ताह के पहले दिन एशियाई बाजारों में लाली

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में लाली छायी रही। जापान के निक्केई को छोड़ कर शेष प्रमुख बाजार गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए। ताइवान वेटेड में 3.39% और हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.34% की कमजोरी रही। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक में 2.78% और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 1.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

सीईएससी में बने रहें: सेंट्रम

मौजूदा भाव - 268

लक्ष्य भाव - 270 

सेंट्रम ब्रोकिंग फर्म ने निवेशको को सीईएससी कंपनी के शेयरों में बने रहने की सलाह दी। ब्रोकिंग फर्म ने रिपोर्ट में सीईएससी का लक्ष्य भाव 270 रुपये निर्धारित किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!