शेयर मंथन में खोजें

लार्सन एंड टुब्रो को 1,372 करोड़ के ठेके

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को मेटलर्जिकल क्षेत्र से 1,372 करोड़ रुपये के ठेके हासिल हुए हैं। कंपनी को यह ठेके धातु क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण कंपनियों से मिले हैं। वेदांता एल्युमिनियम ने उड़ीसा के अपने लांजीगढ़ स्थित संयंत्र में 30 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली एलुमिना परिशोधनशाला (रिफाइनरी) की स्थापना के लिए कंपनी को 516 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

डेकन क्रॉनिकल ने की 100% लाभांश देने की घोषणा

डेकन क्रॉनिकल ने अपने इक्विटी शेयरों पर 100% अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने अधिकतम 3.5 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदने को भी मंजूरी दे दी है।

एक्सन का अधिग्रहण पूरा: एचसीएल में उछाल

एचसीएल टेक्नालॉजी द्वारा ब्रिटिश कंपनी एक्सन का अधिग्रहण पूरा किये जाने की खबर का भारतीय शेयर बाजारों ने स्वागत किया है। बीएसई में 11.33 बजे एचसीएल के शेयर भाव में 11.5% की उछाल दिख रही है।

सीमित दायरे में शेयर बाजार

2.00: भारतीय शेयर बाजार में एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। इस समय सेंसेक्स 13 अंकों की मजबूती के साथ करीब 9,845 पर है, जबकि निफ्टी 16 अंकों की बढ़त के साथ 2,997 पर है। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.3% की बढ़त है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 4% से अधिक मजबूती है, जबकि धातु और रियल्टी सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। टाटा मोटर्स में करीब 4% और ओएनजीसी में 3.4% की मजबूती दिख रही है। रेनबैक्सी में 2.9% की बढ़त है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 7.4%, रिलायंस इन्फ्रा में 4.6%, एचडीएफसी में 3.8% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.18% की गिरावट है।

डॉव जोंस में गिरावट, एशियाई बाजारों में लाली

हालांकि ऑटो दिग्गजों को दी जाने वाली राहत योजना से संबंधित विधेयक को सीनेट ने खारिज कर दिया था, लेकिन सरकार द्वारा इन कंपनियों की मदद करने से संबंधित बयान ने सोमवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजारों को कुछ हद तक सहारा दिया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख