शेयर मंथन में खोजें

यूरोप-अमेरिका में मजबूती, एशिया भी हरे निशान में

अमेरिकी अर्थजगत में खराब आंकड़े आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ सप्लाई मैनेजमेंट ने कहा कि लोगों द्वारा किये जा रहे खर्च में कमी की वजह से बीमा क्षेत्र, होटलों और खुदरा व्यापार पर असर पड़ा और नवंबर महीने में देश में सेवा क्षेत्र नाटकीय तरीके से सिकुड़ गया। सेवा क्षेत्र सूचकांक अक्टूबर के 44.4 की तुलना में घट कर नवंबर महीने में 37.3 रह गया।

सेंसेक्स 8 अंक ऊपर, निफ्टी 2 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजारों में आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलता रहा। अंत में बीएसई सेंसेक्स हरे निशान पर और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 8 अंक या 0.09% की बढ़त के साथ 8,747 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 2 अंक या 0.05%  की गिरावट के साथ 2,656 पर बंद हुआ। बुधवार को सीएनएक्स मिडकैप में 0.90% की मजबूती रही, जबकि बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.90% और स्मॉलकैप सूचकांक 0.39%  की बढ़त दर्ज की।

सेंट्रम की टाटा स्टील में निवेश घटाने की सलाह

मौजूदा भाव- 149 रुपये
सलाह- घटाएं

कारोबारी साल 2008-09 में टाटा स्टील द्वारा शानदार नतीजे देने के बावजूद स्टॉक ब्रोकिंग फर्म सेंट्रम ने इसमें निवेश घटाने की सलाह दी है। सितंबर में खत्म हुई तिमाही में टाटा स्टील द्वारा शुद्ध आय में दर्ज की गयी 213% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

मजबूती दर्ज करने के बाद हुए एशियाई बाजार

मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजारों में इस मजबूती की अगुवाई चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक ने की, जो 4% की बढ़त के बाद बंद हुआ।

किंगफिशर को नौ विदेशी मार्गों पर उड़ान की अनुमति

किंगफिशर एयरलाइंस को नौ विदेशी हवाई मार्गों पर उड़ान भरने की अनुमति मिल है। इस खबर से किंगफिशर के शेयरों में मजबूती आ गयी है। कंपनी के शेयर बीएसई में 3.15 बजे 6.3% की वृद्धि के साथ 28.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख