शेयर मंथन में खोजें

धातु सूचकांक में 7.6% की मजबूती

बीएसई के धातु सूचकांक में आज अच्छी बढ़त का रुख है। दोपहर के 3.01 बजे इसके सूचकांक में 7.6% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़त सेल में है, जो 10.35 रुपये या 15.04% की मजबूती के साथ 79.15 रुपये पर है।

अच्छी बढ़त के बाद बंद हुए एशियाई बाजार

बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा और इनमें से अधिकांश अच्छी बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 5.59% की मजबूती रही। भारत में सेंसेक्स में 5.37% और ताइवान वेटेड में 4.16% की बढ़त रही। जकार्ता कंपोजिट में 3.93% की मजबूती दर्ज की गयी।

रियल्टी क्षेत्र में 6.3% की बढ़त

बीएसई के रियल्टी सूचकांक में आज सबसे ज्यादा बढ़त है। दोपहर के 2.24 बजे इसके सूचकांक में 6.3% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा डीएलएफ 22.65 रुपये या 10.26% की बढ़त के साथ 243.50 रुपये पर है।

भारत की विकास दर 2009 में 5.8% होने का अनुमान

विश्व बैंक ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि सन् 1930 के दशक की महामंदी के बाद अब विश्व को दूसरी सबसे बड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, विश्व बैंक का अनुमान है कि सन् 2009 में भारत की विकास दर 5.8% तक पहुंच जाएगी। सन् 2007 में भारत की विकास दर 9% थी। इसी तरह चीन की विकास दर 7.5% तक पहुंच सकती है। अगर इन दोनों देशों को छोड़ दें, तो अन्य विकासशील देशों की विकास दर 2.9% तक जा सकती है।

यूटीवी के शेयरों में तेजी

यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशंस ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2009 से वॉल्ट डिज्नी की भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों की बिक्री और वितरण का जिम्मा सँभालेगी। इस घोषणा का यूटीवी सॉफ्टवेयर के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में यूटीवी का शेयर भाव दिन के कारोबार में 239 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 11.55 बजे 3.53% उछल कर 235.90 रुपये पर था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!