शेयर मंथन में खोजें

बढ़ सकती हैं खाद्य वस्तुओं की कीमतें : आईएफपीआरआई

वैश्विक मंदी अगर इसी तरह जारी रही और कृषि क्षेत्र में निवेश घटा तो वर्ष 2020 तक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 27% तक का इजाफा हो सकता है। इस तरह का अनुमान अमेरिकी संस्था इंटरनेशनल फूड पालिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट [आईएफपीआरआई] ने अपनी रिपोर्ट में लगाया है।

आईएफपीआरआई ने रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2020 तक चावल की कीमतें 13% तक, गेहूं 15% तक और मक्का की कीमत 27% तक बढ़ जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आर्थिक मंदी और अनुकूल मौसम की वजह से प्रमुख अनाजों की कीमतें करीब 30 से 40% के हिसाब से कम हुई है। हालांकि ये कीमतें तीन वर्ष पूर्व के मुकाबले अभी भी ऊंची हैं। हाल के वर्षो में कई विकासशील देशों ने ऊंची विकास दर हासिल की। वर्ष 2005-07 के बीच एशिया में विकासशील देशों ने 9% की वार्षिक विकास दर के हिसाब से विकास किया, जबकि अफ्रीकी देशों की अर्थव्यवस्थाएं 6% की वार्षिक विकास दर के हिसाब से बढ़ी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!