शेयर मंथन में खोजें

FY 2025-26 Q1 Result: विप्रो की कंसोलिडेटेड आय में 365 करोड़ रुपये की गिरावट

देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल विप्रो ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। इन नतीजों में एक ओर जहाँ आय और मुनाफे में हल्की गिरावट देखने को मिली है, वहीं एबिट मार्जिन और कुल बुकिंग्स के मोर्चे पर सुधार ने निवेशकों को थोड़ी राहत दी है।

FY 2025-26 Q1 Result: एलटीआईमाइंडट्री का मुनाफा 11% बढ़ा, आय में भी हुआ सुधार

एलटीआईमाइंडट्री ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आय, मुनाफा और ऑपरेशनल मार्जिन तीनों मोर्चों पर कंपनी ने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर अच्छी बढ़त दर्ज की है, जिससे आईटी सेक्टर की स्थिरता को लेकर बाजार की चिंताओं को थोड़ी राहत मिल सकती है।

FY 2025-26 Q1 Result: टाटा कम्युनिकेशंस का एबिटा और मार्जिन मजबूत, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में मामूली गिरावट

टाटा कम्युनिकेशंस ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जो मिले-जुले संकेत देते हैं। जहाँ कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मामूली रूप से घटा है, वहीं एबिटा और मार्जिन में थोड़ी मजबूती देखी गई है। लेकिन सबसे बड़ा झटका मुनाफे में आई जबरदस्त गिरावट है।

अदाणी समूह ने विल्मर इंटरनेशनल को एडब्लूएल एग्री बिजनेस में बेची 20% हिस्सेदारी

अदाणी ग्रुप ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस को और पैना करने के इरादे से एक बड़ा कदम उठाया है। ग्रुप ने अपनी कंपनी एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (पहले अदाणी विल्मर लिमिटेड) में से 20% हिस्सेदारी सिंगापुर की विल्मर इंटरनेशनल को बेच दी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इस डील की कीमत करीब 7,150 करोड़ रुपये रही और ये लेन-देन 275 रुपये प्रति शेयर की दर से हुआ है।

अभिषेक तिवारी बनेंगे पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट के नये सीईओ

पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने गुरुवार (17 जुलाई) को अभिषेक तिवारी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। अभिषेक, अजित मेनन का स्थान लेंगे, जिसने पीजीआईएम एसेट मैनेजमेंट के साथ 7 साल का लंबा समय गुजारा है। सीईओ पद पर अभिषेक तिवारी की नियुक्ति 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख