शेयर मंथन में खोजें

ICICI Bank-Videocon Loan fraud Case : चंदा कोचर के खिलाफ बैंक के निदेशक मंडल ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) के निदेशक मंडल ने बैंक की पूर्व मुख्‍य कार्यकारी अध‍िकारी और प्रबंध निदेशक (CEO and MD) चंदा कोचर के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक विशेष अदालत को यह जानकारी दी।

डी-डीमर्जर डेट पर तेजी के साथ बंद हुए एनआईआईटी के शेयर, शेयरहोल्‍डर्स को मिलेंगे 1:1 शेयर

एनआईआईटी लिमिटेड (NIIT Ltd) के कॉरपोरेट लर्निंग बिजनेस एनआईआईटी लर्निंग सिस्टम्स (NIIT Learning Systems) के बंद होने के बाद गुरुवार (08 जून) को कंपनी के शेयरों में डीमर्जर डेट का कारोबार हुआ। एनआईआईटी ने मई में अपने कॉरपोरेट लर्निंग बिजनेस को एनआईआईटी लर्निंग सिस्टम्स को ट्रांसफर कर दिया था। शेयरधारकों को एनआईआईटी के प्रत्येक शेयर के लिए एक एनआईआईटी लर्निंग सिस्टम का शेयर मिलेगा।

RBI Monetary Policy : रेपो रेट 6.5% पर बरकरार, इस साल महँगाई 4% से ऊपर रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार (08 जून) को बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। दास ने कहा कि एमपीसी के छह में से पाँच सदस्यों के बहुमत से समायोजन वापस लेने पर ध्‍यान केंद्रित करने का फैसला किया है ताकि मुद्रास्‍फीति को लक्ष्‍य के अनुरूप रखते हुए विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

एचडीएफसी लाइफ में ऐबरडीन ने अपनी हिस्‍सेदारी बेची, सोसाइटी जेनेरेल बनी सबसे बड़ी खरीदार

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) की प्रवर्तक कंपनी एबरडीन ने 31 मई को इससे बाहर निकलते हुए अपनी 3.56 करोड़ शेयर या 1.66 प्रतिशत हिस्सेदारी विभिन्न निवेशकों को 570.60 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेच दी। हिस्सेदारी बिक्री 2,036.7 करोड़ रुपये की थी। इस हिस्सेदारी का एक हिस्सा मॉर्गन स्टेनली एशिया, डब्ल्यूएफ एशियन स्मॉलर कंपनीज फंड, बोफा सिक्योरिटीज, सोसिएट जेनेरेल, अमेजन मार्केट न्यूट्रल और बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज जैसे विदेशी फंडों ने खरीदा है।

मई में देश के विनिर्माण क्षेत्र में विकास 31 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचा

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधि में मई में विस्तार जारी रहा, एस एंड पी ग्लोबल परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) 31 महीने के उच्च स्तर 58.7 पर आ गया, जो अप्रैल में 57.2 था। यह जानकारी गुरुवार (1 जून) को जारी आँकड़ों से पता मिली है। विनिर्माण सूचकांक अब लगातार 22 महीने 50 के प्रमुख स्तर से ऊपर रहा है। सूचकांक का 50 से ऊपर रहना गतिविधियों में वृद्धि को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का सूचकांक संकुचन का संकेत है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!