शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी मंदी, जीरा और धनिया में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों 7,370-7,565 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सांगली, इरोद और कुडप्पा में हल्दी की हाजिर कीमतों में गिरावट हुई है, जबकि निजामाबाद और डुग्गीराला में हल्दी की कीमतों में स्थिरता है। कम होती माँग के कारण सांगली, इरोद और कुडप्पा में हल्दी की हाजिर कीमतों में 100-130 रुपये की गिरावट हुई है। निजामाबाद और डुग्गीराला में काफी सुस्त कारोबार हुआ। जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 21,400 रुपये से ऊपर ही कारोबार करने की संभावना है। घरेलू खरीदारी की ओर से अधिक माँग के बीच सीमित आवक के कारण बेंचमार्क बाजार ऊझा और राजकोट में जीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बेहतर घरेलू और निर्यात माँग के कारण राजकोट में जीरे की कीमतों में 25 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। विश्व बाजार में भारतीय जीरे की भारी माँग हैं। तुर्की और सीरिया के जीरे की तुलना में भारतीय जीरे की कीमत काफी आकर्षक है जिसके कारण लगातार निर्यात माँग हो रही है। धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 5,600-5,650 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। शुरुआती आँकड़ों के अनुसार मौजूदा सीजन में किसानों के धनिया के बजाय अन्य लाभकारी फसलों की खेती की ओर से रुख करने के कारण कीमतों में उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!